देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी का एक सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 28 मई जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में औथुरा बाला पुल पर वाहन जांच चौकी बनाई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान संयुक्त दल ने एक व्यक्ति की गतिविधि पर संदेह होने पर उसे रोका।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन संयुक्त दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया आतंकवादी के सहयोगी की पहचान श्रकवाड़ा करेरी निवासी मोहम्मद सलीम खान के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान खान के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच गोलियों सहित अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये।

उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि उसने ये अवैध हथियार और गोला बारूद करेरी और आसपास के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से हासिल किये थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस