देश की खबरें | श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

जियो

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), 21 जून श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के जूनिमार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: कराची में दिखा सूर्य ग्रहण, पाक मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2:34 बजे तक रहेगा असर: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: पाकिस्तान: कराची के आसमान में दिखा साल 2020 के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अब भी जारी है।

अधिकारी ने बताया कि प्राधिकारियों ने शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एहतियातन निलंबित कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों के अधिकतर हिस्सों में लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी