देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में मंगलवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 22 सितंबर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में मंगलवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के चरार-ए-शरीफ के नवाद क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने यहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | UAN-Aadhaar Link: UMANG App की मदद से EPF खाते को आधार से करें लिंक, घर बैठे कर पाएंगे कई काम.

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने रात भर क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी रखी और मुठभेड़ सुबह पुन: आरम्भ हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

यह भी पढ़े | Earthquake in Barpeta, Assam: असम के बारपेटा में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग.

उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान पता करने की कोशिश की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका संबंध किस संगठन से था।

सोमवार को जब घेराबंदी की जा रही थी, उस समय सीआरपीएफ का एक जवान गोलीबारी में घायल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू