देश की खबरें | झालावाड़ में दीवार गिरने से एक किशोर की मौत, कई गांवों में बाढ़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को एक घर की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोटा, छह अगस्त राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को एक घर की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झालावाड़ के खानपुर, सरोला और असनावर इलाके पिछले छह दिनों से बारिश के कारण पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे है, लेकिन शुक्रवार की सुबह दो बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और खराब हो गई।

सहायक अभियंता सुरेंद्र धाकड़ ने कहा कि कालीसिंध बांध के पूर्वान्ह्र 11 बजे 10 द्वार खोले गये, जिससे करीब 1,18,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण दिन में और द्वार खोले जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भीम सागर बांध के पांच द्वार खोले गये और लगभग 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के चांदखेड़ी गांव में जहां 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई, वहीं बोरदा गांव में दो और मकान ढह गए लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ। खानपुर थाने के एसएचओ रमेशचंद ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल में रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा खानपुर क्षेत्र पानी के भारी प्रवाह से घिरे एक द्वीप में बदल गया है, और कई लोग अपने गांवों में कथित तौर पर फंस गए हैं, जबकि भारी जलभराव के कारण झालावाड़-बारां राजमार्ग का संपर्क टूट गया है।’’

एसएचओ ने कहा कि गलाना गांव में एक घर में लगभग 18 और खानपुर शहर में छह और लोगों के फंसे होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है।

झालावाड़ बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि झालावाड़ के असनावर, खानपुर और सरोला क्षेत्रों के 36 से अधिक गांव जलमग्न हैं जबकि रूपेहली, छपी, परवन और कालीसिंध नदियां उफान पर हैं।

झालावाड़ के सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि खानपुर, असनावर और सरोलाकलां थाना क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी