देश की खबरें | गुरदासपुर में पुलिस चौकी के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनी गई, जांच जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के गुरदासपुर जिले में वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने से इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारदी।

चंडीगढ़, 21 दिसंबर पंजाब के गुरदासपुर जिले में वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने से इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारदी।

पिछले सात दिन में यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 17 दिसंबर को अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में धमाका हुआ था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार, गुरदासपुर में यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने विस्फोट जैसी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने हालांकि कहा कि घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे यह संकेत मिले कि विस्फोट हुआ था।

गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुगराज सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

कुमार ने कहा, ‘‘कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद नियंत्रण कक्षा को भी सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।’’

उन्होंने कहा, "ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और पास में एक ईंट पड़ी थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

यह घटनाक्रम गुरदासपुर में बख्शीवाल पुलिस चौकी के बाहर हुए संदिग्ध विस्फोट के दो दिन बाद हुआ है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक असत्यापित ‘पोस्ट’ में आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\