देश की खबरें | लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले में छह साल के बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी जिले में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज महेवागंज कस्बे के पास एक तेंदुए ने छह साल के बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। एक अधिकारी ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।

लखीमपुर खीरी (उप्र), 27 जुलाई लखीमपुर खीरी जिले में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज महेवागंज कस्बे के पास एक तेंदुए ने छह साल के बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। एक अधिकारी ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।

ग्रामीणों ने बताया कि बादल (छह) अपने पिता के साथ शनिवार रात झोपड़ी के पास खुले में चारपाई पर सो रहा था, तभी एक तेंदुए उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले लगया और उसे मार डाला।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह खेत से उसका शव बरामद किया गया।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) संजय बिस्वाल ने तेंदुए के हमले में लड़के के मारे जाने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि गश्ती दल गठित कर दिए गए हैं और तेंदुए का पता लगाने व उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

बिस्वाल ने स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने और क्षेत्र में कई तेंदुओं की गतिविधियों को देखते हुए खुले में सोने से बचने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने क्षेत्र में 20 तेंदुओं की उपस्थिति दर्ज की गई है और उनमें से अधिकांश महेवागंज, मंझारा और गोला और शारदानगर रेंज के अन्य क्षेत्रों में मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)