देश की खबरें | पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में शनिवार सुबह पुलिस की दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश फरार हो गया।
नोएडा (उप्र), 18 जुलाई नोएडा में शनिवार सुबह पुलिस की दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश फरार हो गया।
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सेक्टर-27 के पास से मोहम्मद फैजल नामक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट लिया। फैजल ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सेक्टर-18 में बदमाशों को रोक लिया, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़-तोड़ गोलियां चला दीं।
अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी साजिद उर्फ पव्वा के पैर में लगी और उसका साथी पुलिस पर गोलियां चलाते हुए वहां से भाग गया।
उन्होंने बताया कि साजिद के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
उन्होंने बताया कि दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)