देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 15,968 नए मामले, 465 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 15,968 मामले सामने आए और 465 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 4,56,183 पर पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 14,476 हो गया।

नयी दिल्ली, 24 जून भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 15,968 मामले सामने आए और 465 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 4,56,183 पर पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 14,476 हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 1,83,022 लोग संक्रमित हैं जबकि 2,58,684 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर जा चुका है।

यह भी पढ़े | कनाडा: वैंकूवर में भारतीयों ने चीनी दूतावास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन : 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 56.71 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल से भी महंगा हुआ डीजल, लगातार 18वें दिन दाम बढ़ने से 80 रुपये के करीब हुई कीमत.

भारत में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के 14,000 से अधिक मामले सामने आए।

बुधवार सुबह तक जिन 465 मरीजों की मौत हुई उनमें से 248 लोगों की महाराष्ट्र में, 68 की दिल्ली में, तमिलनाडु में 39, गुजरात में 26, उत्तर प्रदेश में 19, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में नौ-नौ, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में आठ-आठ, पंजाब और मध्य प्रदेश में चार-चार, तेलंगाना में तीन, जम्मू कश्मीर, ओडिशा तथा उत्तराखंड में दो-दो लोगों की मौत हुई।

केरल, बिहार और पुडुचेरी में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\