देश की खबरें | हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का एक चरण रहा महिलाओं के नाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के तहत सोमवार को एक चरण में केवल महिलाएं शामिल हुईं।

कुरुक्षेत्र/अंबाला, नौ जनवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के तहत सोमवार को एक चरण में केवल महिलाएं शामिल हुईं।

यात्रा ने रविवार को करनाल से कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोमवार को सुबह खानपुर कोलियान से यात्रा आगे बढ़ी और शाम में अंबाला पहुंची जहां रात्रि विश्राम के लिए पदयात्री रूके।

अंबाला में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार का मार्च महिलाओं को समर्पित है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के त्योदा गांव में 50 महिलाओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के बयान के मुताबिक गांधी ने कुछ किसानों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिनकी मौत केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई थी। बाद में ये कानून वापस ले लिए गए थे।

हरियाणा सहित देश भर के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी से अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग भी शामिल है।

बयान के मुताबिक, किसान नेताओं ने केंद्र पर कृषि विरोधी कानून आंदोलन के दौरान किए गए अपने लिखित समझौते का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाया।

गांधी ने जब किसानों की समस्याएं सुनीं उस वक्त हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य कांग्रेस प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\