देश की खबरें | फर्रुखाबाद में एक व्यक्ति की सोते समय हत्‍या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज के ग्राम मीठापुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत (42) सोमवार की रात घर में सो रहा था, तभी उसके सिर और माथे में किसी हथियार से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्‍या कर दी गयी। धर्मेंद्र की 16 वर्षीय पुत्री रवीना ने सुबह पड़ोसियों को पिता की हत्या की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज के ग्राम मीठापुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत (42) सोमवार की रात घर में सो रहा था, तभी उसके सिर और माथे में किसी हथियार से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्‍या कर दी गयी। धर्मेंद्र की 16 वर्षीय पुत्री रवीना ने सुबह पड़ोसियों को पिता की हत्या की जानकारी दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सिर एवं माथे पर गंभीर चोट और चारपाई के नीचे खून पड़ा देखा। पुलिस ने अनुमान लगाया कि किसी हथियार से हमला किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ एवं थाना प्रभारी ने मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य एकत्र किए।

रवीना ने पुलिस को बताया, ‘‘मैं कमरे के अंदर सो रही थी और पिता घर के आंगन में लेटे थे। सुबह 5.30 बजे उठने पर पिता को मृत देखा।’’ उसने बताया कि मां फूलश्री व भाई पुष्पेंद्र बाहर गए हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बड़े भाई शिवशरन की करीब 22 वर्ष पूर्व मौत हो जाने पर धर्मेंद्र ने भाभी फूलश्री से विवाह किया था। शिवचरन से 23 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस टीम मामले का खुलासा करने में जुट गयी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\