देश की खबरें | झुंझुनू जिले में नवनिर्मित हाईवे का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण बहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झुंझुनू जिले में नवनिर्मित राज्य राजमार्ग का एक हिस्सा भारी बारिश के बाद उफनती कटली नदी की चपेट में आकर बह गया। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा संबंधी लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

जयपुर, नौ जुलाई राजस्थान के झुंझुनू जिले में नवनिर्मित राज्य राजमार्ग का एक हिस्सा भारी बारिश के बाद उफनती कटली नदी की चपेट में आकर बह गया। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा संबंधी लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

झुंझुनू पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार बाघुली और जहाज गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 से जोड़ने वाला यह हिस्सा छह महीने पहले ही बनकर तैयार हुआ था और लोगों को इसके औपचारिक उद्घाटन का इंतजार था।

हाल ही में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से कटली नदी का जलस्तर नाटकीय रूप से बढ़ गया और वह इस सड़क के एक बड़े हिस्से को बहा ले गया।

मौसम विभाग के अनुसार, इस इलाके में एक ही दिन में 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस हाइवे के हिस्से के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें स्थानीय लोग यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि नदी का बहाव इतना तेज था कि एक बिजली का खंभा भी उखड़ गया, जो पानी में गिर गया।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया और जवाबदेही तय करने की मांग की।

कुछ ग्रामीणों के अनुसार कटली नदी में अतिक्रमण और अवैध बजरी खनन लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। राज्य प्रशासन ने हाल ही में इन समस्याओं के समाधान के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। मौसमी कटली नदी सीकर, झुंझुनू और चूरू जिलों से होकर गुजरती है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड