हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नवविवाहित दंपत्ति ने की आत्महत्या

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नवविवाहित दंपत्ति ने जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

suicide (Photo Credit : maxpixel)

हमीरपुर (हिप्र), 23 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नवविवाहित दंपत्ति ने जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि भोरांज उपसंभाग के बेहाद्विन गांव में प्रीति और विनोद कुमार ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया तथा शिमला के इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी.

पुलिस के अनुसार विनोद राज्य विद्युत बोर्ड में काम करता था. दंपत्ति की करीब एक साल पहले शादी हुई थी. पुलिस ने बताया कि जहर खा लेने के बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें भोरांज के सिविल अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने पहले दोनों को चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर ले जाने की सलाह दी. यह भी पढ़ें : दिल्ली: एक दिन की भारी बारिश ने 49 प्रतिशत कमी को दूर किया

कुछ ही समय बाद वहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें आईजीएणसी ले जाने का सुझाव दिया. भोरांज थाने के प्रभारी सूराम सिंह ने कहा कि खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है और दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन को सौंप दिये गये. पुलिस के मुताबिक इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गयी है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड