देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में घर के बाहर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला के घर के बाहर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, छह फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला के घर के बाहर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लुइसवाड़ी इलाके के साईंनाथ नगर की निवासी 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात जब वह रसोई में काम कर रही थी तभी उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

वागले एस्टेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब महिला बाहर आई तो उसने दरवाजे के पास एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में देखा।

उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को ठाणे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 317 (माता-पिता या देखभाल करने वाले द्वारा 12 साल से कम उम्र के बच्चे का परित्याग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\