देश की खबरें | बांग्लादेश से घुसे संदिग्ध पशु तस्कर की भीड़ ने पीट-पीट कर जान ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसे एक संदिग्ध पशु तस्कर को असम के करीमगंज जिले में भीड़ ने पीट-पीट कर कथित तौर पर मार डाला, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जियो

करीमगंज (असम), तीन जून बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसे एक संदिग्ध पशु तस्कर को असम के करीमगंज जिले में भीड़ ने पीट-पीट कर कथित तौर पर मार डाला, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

करीमगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार संजीत कृष्ण ने बुधवार को बताया कि हमला करने वाली भीड़ में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक का बड़ा फैसला, कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम होगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट.

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से सोमवार को कम से कम सात लोग भारत की सीमा में घुस आए और उन्होंने सीमा के निकट पुटनी टी एस्टेट के एक मकान से एक गाय चुराने की कोशिश की।

कृष्ण ने बताया, ‘‘जल्द ही लोग उस इलाके में एकत्र हो गए और उन्होंने उन लोगों (बांग्लादेश से आए लोगों) की पिटाई की। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एक व्यक्ति को भीड़ से बचाया गया और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाकी लोग फरार हो गए।’’

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: पूर्व IAS से नेता बने शाह फैसल होंगे जल्द रिहा, पब्लिक सेफ्टी हटा.

उन्होंने बताया कि उन दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रंजीत मुंडा के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले में सोनारूपा टी एस्टेट का रहने वाला था। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति भी इसी स्थान का रहने वाला है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आगे की आवश्यक प्रक्रिया के लिए बांग्लादेश में संबंधित प्राधिकारियों से संपर्क किया है। हमने संदिग्ध तस्कर की कथित हत्या में शामिल एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\