देश की खबरें | प्रतापगढ़ में उधार का पैसा मांगने पर अधेड़ की हत्या, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कुंडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह ने बताया कि थाना मानिकपुर क्षेत्र के पाटीहार गांव निवासी जगन्नाथ यादव (55) हलवाई का काम करता है और वह मंगलवार की दोपहर अपने बेटे आज़ाद यादव (28) के साथ बाइक से खाना बनाने राजापुर बिंधन गांव जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कुंडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह ने बताया कि थाना मानिकपुर क्षेत्र के पाटीहार गांव निवासी जगन्नाथ यादव (55) हलवाई का काम करता है और वह मंगलवार की दोपहर अपने बेटे आज़ाद यादव (28) के साथ बाइक से खाना बनाने राजापुर बिंधन गांव जा रहा था।

उन्होंने कहा कि रास्ते में थाना कुण्डा कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ पेट्रोल पंप के निकट यादव को मनीष बाल्मीकी मिल गया।

उन्‍होंने बताया कि जगन्नाथ ने उधार दिया गया पैसा मांगा तो मनीष बाल्मीकी ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल जगन्नाथ को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटा आजाद मामूली घायल है।

थाना कुंडा कोतवाली पुलिस ने मृतक के बेटे आजाद की तहरीर पर मनीष बाल्मीकी सहित तीन नामजद व एक अज्ञात सहित चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\