देश की खबरें | दिल्ली के अस्पतालों में महिलाओं और मरीजों को निशाना बनाने वाला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अस्पतालों में महिलाओं और मरीजों को निशाना बनाने वाले एक गिरोह के सदस्य को दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई अस्पतालों में महिलाओं और मरीजों को निशाना बनाने वाले एक गिरोह के सदस्य को दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

धोखाधड़ी, चोरी और आपराधिक साजिश के आठ मामलों में वांछित अनिल (30) एक गिरोह का सदस्य है जो महिलाओं और अकेले इलाज कराने वाले मरीजों से दोस्ती करने के बाद उनके आभूषण जैसे कीमती सामान लेकर भाग जाता था।

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेश कुमार महला ने बताया कि अनिल को इस साल की शुरुआत में नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में दर्ज दो मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी और उसका साथी आभूषण पहनने वाली महिलाओं से दोस्ती करते थे और उन्हें नकदी से भरे बैग की चोरी की कहानी सुनाकर फंसाते थे।’’

डीसीपी ने बताया कि गिरोह ने एक और तरीका भी अपनाया, जिसमें वे अस्पतालों में अकेले इलाज कराने वाले मरीजों को निशाना बनाने के लिए उनकी मदद करने का नाटक करते और फिर उनका सामान लेकर गायब हो जाते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पकड़े जाने से बचने के लिए कई उपनामों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी। गहन जांच के बाद टीम ने अनिल का पता लगाया और उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि पिछले साल गोविंदपुरी थाने में दर्ज एक मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि उसके साथियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\