देश की खबरें | असम के एक गांव में आदमी ने पत्नी, सास पर फेंका तेजाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के लखीमपुर जिले में एक महिला और उसकी मां उस वक्त झुलस गई, जब कथित तौर पर महिला के पति ने ही ‘तेजाब’ से हमला किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तरी लखीमपुर (असम), 13 दिसंबर असम के लखीमपुर जिले में एक महिला और उसकी मां उस वक्त झुलस गई, जब कथित तौर पर महिला के पति ने ही ‘तेजाब’ से हमला किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक बेदांता माधब राजखोवा के मुताबिक घटना रविवार रात उत्तरी लखीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के मायके में हुई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘महिला और उसका पति लंबे समय से घरेलू विवादों में लिप्त थे। घटना के समय, वह अपनी मां के साथ थी। पति उनके घर आया था, जब सभी सो रहे थे।

एसपी ने कहा, ‘‘महिला उसी बिस्तर पर सो रही थी जहां उसकी मां सोई थी और पति ने उन पर तेजाब डाल दिया। वह मौके से फरार हो गया।’’

उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं का लखीमपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। जोहिंग चौकी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान रेहेना बेगम (35) और उनकी मां मुरादा बेगम (62) तथा आरोपी की पहचान मोफिकुल इस्लाम के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\