देश की खबरें | राजस्थान में एक व्यक्ति ने पुलिस वाहन में टक्कर मारी, एएसआई की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जोधपुर में गलत दिशा में गाड़ी चलाने और मोबाइल फोन पर बात करने के लिए जुर्माना भरने को कहे जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी कार से पुलिस वाहन में टक्कर मार दी, जिससे एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जोधपुर, 16 अगस्त राजस्थान के जोधपुर में गलत दिशा में गाड़ी चलाने और मोबाइल फोन पर बात करने के लिए जुर्माना भरने को कहे जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी कार से पुलिस वाहन में टक्कर मार दी, जिससे एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर-नागौर राजमार्ग पर मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में आरोपी स्वयं भी बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी। पुलिस वाहन का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गये।

मंडोर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पीयूष कविया ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान हरि शंकर वैष्णव के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वह जोधपुर से नागौर जा रहा था और बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था।

कविया ने कहा, ‘‘एएसआई भंवर लाल बिश्नोई चालक अशोक और कांस्टेबल मनीष के साथ आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पास पुलिस वाहन पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने कार को गलत दिशा से आते हुए देखा और चालक अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।’’

उन्होंने बताया कि बिश्नोई ने चालक को कार रोकने का इशारा किया और उसके गलत दिशा पर गाड़ी चलाने और गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि आरोपी को जब जुर्माना भरने के लिए कहा गया तो वह बिश्नोई के साथ बहस करने लगा और गाड़ी भगा ले गया।

कविया ने कहा कि कुछ दूरी पर जाने के बाद, उसने अचानक अपनी कार मोड़ दी और बहुत तेज गति से सीधे पुलिस वाहन की ओर बढ़ गया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी टक्कर से बच पाते, उसने अपनी कार वाहन से टकरा दी, जिससे वह पलट गई। उन्होंने बताया कि इससे बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस वाहन चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि वैष्णव की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अशोक का अस्पताल में इलाज जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी