देश की खबरें | हैदराबाद में एक व्यक्ति ने की 26 वर्षीय युवती की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के हैदराबाद में एक व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल की 26 वर्षीय एक युवती पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 29 अगस्त तेलंगाना के हैदराबाद में एक व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल की 26 वर्षीय एक युवती पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता पर कई बार चाकू से वार किया।

गाचीबावली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के बीदर जिले का आरोपी बुधवार देर रात महिला के कमरे में गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को बचाने की कोशिश करने वाले उसके तीन साथियों पर भी उसने हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला तथा तीन अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे और कथित तौर पर उनके बीच प्रेम-संबंध था।

आरोपी पहले बेंगलुरु में काम करता था और महिला ब्यूटीशियन थी।

अधिकारी ने बताया कि महिला बाद में हैदराबाद चली गई और पिछले एक महीने से वह उससे (आरोपी से) बात करने से बच रही थी। उनके अनुसार, आरोपी को यह संदेह था कि महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं, इस वजह से उसने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला विवाहित थी और कुछ व्यक्तिगत कारणों से अपने पति से अलग रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि महिला और अन्य पर हमला करने के बाद आरोपी भाग गया था। उसने बाद में बृहस्पतिवार को तड़के मोइनाबाद के पास एक बिजली के खंभे पर चढ़कर 'हाईटेंशन' तार को छूकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह झुलस गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और उसे जली हुई अवस्था में पाया जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\