देश की खबरें | झारखंड में एक व्यक्ति ने अपने पिता समेत तीन लोगों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने नशे की हालत में कथित तौर पर अपने 65 वर्षीय पिता सहित तीन लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य को धारदार कुल्हाड़ी से जख्मी कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लातेहार, 22 अप्रैल झारखंड के लातेहार जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने नशे की हालत में कथित तौर पर अपने 65 वर्षीय पिता सहित तीन लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य को धारदार कुल्हाड़ी से जख्मी कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने कहा कि आरोपी की पहचान रंजन उरांव के रूप में हुई है, जिसे लातेहार स्थित उसके गांव में छापेमारी के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

घटना रविवार रात झारखंड की राजधानी रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर डाबरी गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में घर लौटा था।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उसके नशे की हालत में लौटने पर उनके घर में विवाद हुआ था। उरांव ने अपने पिता सूरज उरांव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर अपनी रिश्तेदार अनुपमा देवी (35) और मंसुरिया देवी (32) को भी मार डाला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई अमलेश उरांव और उनकी पत्नी हीरामनी देवी को भी जख्मी कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया, "वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रविवार रात जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार की सुबह पुलिस फिर से गांव पहुंची और ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू