देश की खबरें | असम में भाजपा कार्यालय में मृत पाया गया एक व्यक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कछार जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सिलचर, 17 अगस्त असम के कछार जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुधांगशु दास (43) के रूप में हुई है, जो बृहस्पतिवार सुबह सिलचर शहर के इटखोला इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय के विशिष्ट कमरे के अंदर मृत पाया गया।

भाजपा कार्यालय में कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी नाटु राय ने बताया कि जब उसने विशिष्ट कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कमरे में सो रहे सुधांगशु दास ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद उसने इसकी सूचना भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष बिमलेंदु रॉय को दी।

नाटु राय के मुताबिक सुधांगशु दास पिछले एक साल से उसके साथ कैंटीन में काम कर रहा था।

हालांकि, बिमलेंदु रॉय ने दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि दास कैंटीन में काम कर रहा था या बुधवार की रात कार्यालय में सोया हुआ था।

उन्होंने दावा किया कि दास भाजपा कार्यालय में कर्मचारी नहीं था।

बिमलेंदु रॉय ने पीटीआई- से कहा, ‘‘ नाटु राय ने सुबह-सुबह मुझे फोन कर बताया कि कार्यालय का विशिष्ट कमरा नहीं खुल सका है। हमने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और दास का शव देखा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\