देश की खबरें | गो वंश का मांस बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को एनएसए के तहत जेल भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला प्रशासन ने यहां कथित तौर पर गोवंश का मांस बेचने वाले 39 साल के एक व्यक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाते हुए उसे जेल भिजवा दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्य प्रदेश), 14 सितंबर जिला प्रशासन ने यहां कथित तौर पर गोवंश का मांस बेचने वाले 39 साल के एक व्यक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाते हुए उसे जेल भिजवा दिया है।

पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) महेशचंद्र जैन ने सोमवार को बताया कि प्रशासन ने गोवंश का मांस बेचने के आरोपी जावेद (39) के खिलाफ रविवार को एनएसए का आदेश जारी किया। यह आदेश पुलिस की पेश रिपोर्ट पर जारी किया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: क्या कंगना रनौत बिहार में चुनाव में बीजेपी की होगी स्टार प्रचारक? देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब.

उन्होंने बताया कि जावेद को एनएसए के तहत गिरफ्तार कर शहर के केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

रावजी बाजार पुलिस थाने की उप निरीक्षक सीमा धाकड़ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को शहर के साउथ तोड़ा क्षेत्र में गोश्त की एक दुकान से कथित तौर पर गोवंश का मांस बड़ी मात्रा में जब्त किया गया था। जावेद पर आरोप है कि वह इस दुकान के जरिये बकरे के गोश्त की आड़ में गोवंश का गोश्त बेच रहा था।

यह भी पढ़े | Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल-ग्राहक समेत 11 गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने के लिये मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि आरोपी के पास गोवंश का मांस कैसे आया था और वह इसे किन लोगों को बेच रहा था?

उप निरीक्षक ने बताया कि इंदौर और पड़ोसी शहर उज्जैन के दो अन्य मामलों में जावेद के खिलाफ मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत पहले भी प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं। ये मामले फिलहाल अदालतों में विचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\