देश की खबरें | केरल में बड़ी संख्या में लोगों ने कनम राजेंद्रन को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन को श्रद्धांजलि दी।

तिरुवनंतपुरम, नौ दिसंबर केरल में बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन को श्रद्धांजलि दी।

कनम राजेंद्रन (73) का दिल का दौरा पड़ने के बाद कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

उनके पार्थिव शरीर को सुबह एक विशेष विमान से यहां लाया गया और राजधानी में पार्टी मुख्यालय, पीएस मेमोरियल में सार्वजनिक रूप से लोगों के श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया।

भाकपा के कार्यकर्ताओं के अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और मंत्री राजेंद्रन की एक झलक पाने और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पहुंचे।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा, पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी और कृषि मंत्री पी प्रसाद उन लोगों में शामिल थे जो उन्हें श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए।

बाद में राजेंद्रन के पार्थिव शरीर को कोट्टयम जिले में उनके पैतृक गांव कानम ले जाया गया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\