विदेश की खबरें | परमाणु कार्यक्रम को ‘नुकसान पहुचाने वाला हमला’ नाकाम किया गया : ईरानी मीडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की करीबी मानी वाली वेबसाइट 'नूर न्यूज' ने बुधवार को खबर दी कि “इमारत को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने से पहले ही” हमले को नाकाम कर दिया गया। इसने कहा कि मामले की जांच जारी है।

हालांकि, इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की करीबी मानी वाली वेबसाइट 'नूर न्यूज' ने बुधवार को खबर दी कि “इमारत को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने से पहले ही” हमले को नाकाम कर दिया गया। इसने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रतिक्रिया के लिए पूछे जाने पर एक ईरानी अधिकारी ने ‘नूर न्यूज’ की खबर का संदर्भ दिया। ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘इसना’ ने कहा कि यह इमारत राजधानी तेहरान से करीब 40 किलोमीटर पश्चिम में कराज सिटी के पास स्थित है।

सरकारी समाचार-पत्र ‘ईरान’ की वेबसाइट ने यही खबर प्रकाशित की है जिसमें स्थान या अन्य विवरणों की जानकारी नहीं दी गई। ईरानी सरकारी टीवी ने अपने समाचार टिकर में यह खबर चलाई।

यह खबर हाल के महीनों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाने वाले कई संदिग्ध हमलों के बाद आई है। अप्रैल में, ईरान की भूमिगत नतांज परमाणु केंद्र में रहस्यमयी तरीके से बिजली गुल हो गई थी। ईरान ने इस ‘ब्लैकआउट’ को “परमाणु आतंकवाद” की हरकत बताया था।

ईरान ने दशकों पहले देश के सैन्य परमाणु कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले वैज्ञानिक की नवंबर में की गई हत्या के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया था।

एपी नेहा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें