Pakistan: पाकिस्तान में भीड़ ने एक लड़की पर किया हमला, पोशाक पर अरबी में छपे हुए थे शब्द

पाकिस्तान की राजधानी लाहौर में गुस्साई भीड़ ने 17 वर्षीय एक लड़की पर हमला कर दिया जिसे पुलिस की एक महिला अधिकारी ने बचाया. लोगों ने लड़की की पोशाक पर छपे अरबी शब्दों को गलती से कुरान की आयतें समझकर उसपर ईशनिंदा का आरोप लगाया था.

Pakistan Woman Mobbed (Photo Credit: @Razarumi/X)

लाहौर, 27 फरवरी : पाकिस्तान की राजधानी लाहौर में गुस्साई भीड़ ने 17 वर्षीय एक लड़की पर हमला कर दिया जिसे पुलिस की एक महिला अधिकारी ने बचाया. लोगों ने लड़की की पोशाक पर छपे अरबी शब्दों को गलती से कुरान की आयतें समझकर उसपर ईशनिंदा का आरोप लगाया था. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लाहौर के कपड़ा बाजार (इछरा बाजार) में रविवार दोपहर भीड़ ने उस लड़की को घेर लिया जिसकी पोशाक पर अरबी में कुछ लिखा हुआ था.

लाहौर में पुलिस की सहायक अधीक्षक (एएसपी) शेहर बानो ने कहा कि जब लड़की ने एक दुकान में प्रवेश किया तो एक ग्राहक ने उसकी पोशाक पर आपत्ति जताई और दावा किया कि उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं. उन्होंने कहा, ''वहां और भी लोग इकट्ठा होने लगे और दुकानदार से लड़की को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे. दुकानदार ने आरोपी भीड़ को यह कहते हुए लड़की को दुकान में आश्रय दिया कि पोशाक पर अरबी में कुछ छपा हुआ है और उसने इस्लाम धर्म तथा कुरान की पवित्र आयतों का अपमान नहीं किया है.'' यह भी पढ़ें : अलबामा अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के बाहर विस्फोटक उपकरण से धमाका किया गया

एक अन्य दुकानदार ने इस बीच पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बानो के नेतृत्व में पुलिस वहां पहुंची और भीड़ को समझाने की कोशिश की कि लड़की ने ईशनिंदा नहीं की है. पाकिस्तान में अतीत में हुई कई घटनाओं में ईशनिंदा के आरोप के कारण लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड