देश की खबरें | गुना अनाथालय की एक लड़की को अमेरिकी महिला ने गोद लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की एक महिला ने मध्य प्रदेश के गुना में अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अनाथालय में रह रही नौ वर्षीय एक लड़की को गोद लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुना, 20 सितंबर अमेरिका की एक महिला ने मध्य प्रदेश के गुना में अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अनाथालय में रह रही नौ वर्षीय एक लड़की को गोद लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गोद लेने वाली नोर्थ कैरोलिना (अमेरिका) की इस महिला को बच्ची सौंपते हुए अधिकारियों ने उसे विदाई दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डी एस जादौन ने बताया कि 2019 में अपनी मां की मृत्यु होने के बाद से यह बालिका जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित अनाथालय मां स्वरूप आश्रम में रह रही है। उन्होंने कहा कि लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

जादौन ने कहा कि अमेरिकी महिला ने गोद लेने के लिए आवेदन किया था जिसके बाद गुना की पारिवारिक अदालत ने इस मामले में आदेश जारी किया।

उन्होंने बताया कि पारिवारिक अदालत के आदेश के अनुसार मंगलवार को लड़की को गोद लेने वाली उसकी नई मां को सौंप दिया गया है।

जिलाधिकारी फ्रैंक नोबल ए ने बच्ची को गिफ्ट हैंपर, नए कपड़े और फूल देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now