देश की खबरें | केरल में एक गिरोह ने बच्ची का अपहरण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोल्लम जिले के पूयप्पल्ली इलाके के पास अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार को दिनदहाड़े छह वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर लिया।
कोल्लम (केरल), 27 नवंबर केरल के कोल्लम जिले के पूयप्पल्ली इलाके के पास अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार को दिनदहाड़े छह वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की संख्या चार होने की आशंका है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार लड़की जब अपने आठ वर्षीय भाई के साथ ट्यूशन जा रही थी तब सफेद कार में आए अपहरणकर्ताओं ने उसका अपहरण कर लिया।
पूयप्पल्ली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जब लड़के ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे एक तरफ धकेल दिया और लड़की को कार में बिठा लिया।
अधिकारी ने कहा, “हमने इलाके के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्र किए हैं और फिलहाल इनकी पड़ताल की जा रही है।”
अधिकारी ने बताया कि घटना शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच हुई।
उन्होंने कहा कि बहन को बचाने की कोशिश में भाई के घुटनों में चोट लग गई।
बच्चों के माता-पिता दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में नर्स हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)