विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री की सुरक्षा में मूलभूत खामी की वजह से हमलावर पाइप बम फेंकने में सफल हुआ : जापान पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उल्लेखनीय है कि हमलावर द्वारा फेंका गया बम किशिदा के नजदीक गिरा था और उसमें धमाके से ऐन पहले विशेष पुलिस ने उन्हें पीछे धकेल दिया था जिससे वह बाल-बाल बचे।
उल्लेखनीय है कि हमलावर द्वारा फेंका गया बम किशिदा के नजदीक गिरा था और उसमें धमाके से ऐन पहले विशेष पुलिस ने उन्हें पीछे धकेल दिया था जिससे वह बाल-बाल बचे।
संदिग्धा रियुजी किमुरा (24) को 15 अप्रैल को पश्चिमी प्रीफेक्चर वाकायामा के साइकाजाकी बंदरगाह स्थित घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। किशिदा वहां स्थानीय उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।
किमुरा इस समय पुलिस हिरासत में है और अदालत के निर्देश पर उसका मानसिक विश्लेषण किया जा रहा है जो एक सितंबर तक चलेगा।
गौरतलब है कि 2022 में नारा शहर में एक चुनावी भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के एक साल के भीतर किशिदा पर यह हमला हुआ था।
राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी गणमान्य लोगों की सुरक्षा में सुधार की योजना पर भी काम कर रही है।
राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख यसुहिरो त्सुयूकी ने कहा, ‘‘हमने एक साल (आबे की हत्या) के भीतर हुई इस घटना को गंभीरता से लिया है।’’
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री तक हथियारों के साथ पहुंचने से रोकने या पता लगाने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)