देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में आग पर काबू पाते समय एक दमकलकर्मी झुलसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक कार्यालय में लगी आग को बुझाते समय एक दमकलकर्मी झुलस गया।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक कार्यालय में लगी आग को बुझाते समय एक दमकलकर्मी झुलस गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आग मंगलवार रात में लगी थी और दमकल के दो वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझाने के दौरान कार्यालय में रखे एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट हो गया था और इस दौरान एक कर्मी उस आग में फंसने से झुलस गया।

दमकलकर्मी की पहचान मुरारीलाल के रूप में हुई है। उन्हें निकटतम अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। बाद में आग को बुझा दिया गया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अन्य घटना में उत्तर दिल्ली के गुजरांवाला टाउन पार्ट-2 की एक इमारत में लगी आग के बाद दमकल कर्मियों ने 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बुधवार को अग्निशमन विभाग को गुजरांवाला टाउन पार्ट- 2 में स्थित एक इमारत के भूतल पर लगे बिजली के मीटर बोर्ड में आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और तीन मंजिला इमारत के पहले और तीसरे माले से करीब 20 लोगों को बाहर निकाला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू