देश की खबरें | कोलकाता के बड़ा बाजार में एक गोदाम में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के थोक व्यापार केंद्र बड़ा बाजार में चमड़े की वस्तुओं के एक गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई।
कोलकाता, 12 जून शहर के थोक व्यापार केंद्र बड़ा बाजार में चमड़े की वस्तुओं के एक गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बड़ा बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके हरि बाड़ी लेन में एक इमारत के तीसरे तल पर स्थित गोदाम में लगी आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम चार गाड़ियां भेजी गईं।
उन्होंने कहा, “आज सुबह 11 बजे गोदाम में आग लगी। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। हमारी मुख्य चिंता यह है कि आग आसपास की इमारत तक न फैले।”
अभी तक जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)