देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में एक घर में लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक घर में रविवार तड़के आग लगने के बाद पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक घर में रविवार तड़के आग लगने के बाद पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बारे में सुबह चार बजकर 18 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर कैलाश-2 में एक इमारत की पहली मंजिल में आग लगी और इससे ऊपर की मंजिल में रह रहे लोग अंदर फंस गए।

एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने बताया कि दूसरी मंजिल से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी पहचान शिवानी (27), भारत (35), नवनीत (31), सी आर राम (60) और रोमिल (57) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार देर रात भयंकर आग लग गई।

डीएफएस को देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास विजय कोर्ट में फर्नीचर मार्केट में आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की 27 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। घटना में करीब 200 दुकानें जलकर खाक हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट