देश की खबरें | कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को गिराने की रची जा रही है साजिश: उपमुख्यमंत्री शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश ‘बाहर’ रची गयी है।

बेंगलुरु, 24 जुलाई कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश ‘बाहर’ रची गयी है।

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम भी देखेंगे। हमारे पास भी कुछ सूचना है। यह उनकी रणनीति है। बेंगलुरु में कुछ करने के बजाय, वे यह सब बाहर ही कर रहे हैं।’’

उपमुख्यमंत्री इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि कर्नाटक सरकार को गिराने की (क्या) कोई साजिश रची जा रही है।

राज्य के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरेगौड़ा ने शिवकुमार के दावे का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने (भाजपा ने) कई निर्वाचित सरकारें गिरायी हैं। इस पृष्ठभूमि में हमें सावधान रहना होगा। उसे (भाजपा को) अच्छे -बुरे का अहसास नहीं है। उसने जो भी अलोकतांत्रिक गतिविधियां की हैं, वे सभी हमारे सामने हैं और उपमुख्यमंत्री का भी यही मतलब रहा होगा। उनके पास जरूरी कोई और सूचना हो सकती है।’’

राजस्व मंत्री ने दावा किया कि भाजपा देशभर में लोगों द्वारा निर्वाचित सरकारों को गिराने में माहिर है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\