देश की खबरें | मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर केरल के एक कांग्रेस विधायक ने 24 घंटों का ‘मौनव्रत’ रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में विपक्षी दल कांग्रेस के एक विधायक ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई बयान नहीं आने के विरोध में 24 घंटों का ‘मौनव्रत’ रखा।

कोच्चि, नौ जुलाई केरल में विपक्षी दल कांग्रेस के एक विधायक ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई बयान नहीं आने के विरोध में 24 घंटों का ‘मौनव्रत’ रखा।

कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान ने मणिपुर मुद्दे पर मोदी की चुप्पी के विरोध में एर्नाकुलम जिले में अपने मुवात्तुपुझा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह 24 घंटे का ‘मौनव्रत’ शुरू किया।

रविवार को अपना मौतव्रत तोड़ने के बाद कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘ मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, प्रधानमंत्री ने उसपर चुप्पी साध रखी है। वहां जो कुछ हो रहा है, उसपर उनकी चुप्पी को देश का हर व्यक्ति उनकी सहमति के रूप में देख रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात दंगे के दौरान जिस तरह वह चुप थे, उसी तरह वह अब भी चुप हैं। इसलिए मैं इस चुप्पी को प्रधानमंत्री का विरोध करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहता था।’’

उन्होंने कहा कि वह विरोध का एक ऐसा तरीका अपनाना चाहते थे जिसमें साहस की जरूरत हो, इसलिए उन्होंने इसका चुनाव किया।

कुझालनदान ने कहा, ‘‘यह आसान नहीं है, जैसा कि कोई सोच सकता है। जब आप कुछ कहना चाहते हैं और वैसा नहीं कर पाते हैं, तो उसमें बहुत मानसिक दबाव पैदा होता है। यह पहली बार है कि मैंने ऐसा किया है।’’

विधायक ने कहा कि वह एकदिन में भाषण देकर जितना थक जाते हैं, उससे कहीं ज्यादा वह मौन व्रत के कारण शनिवार शाम तक थक गये।

मणिपुर में हिंसा तीन मई को शुरू हुई थी और तब से यह जारी है। हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान चली गयी है तथा 3000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति की मांग के खिलाफ तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘जनजातीय एकता मार्च ’ निकाला गया था जिसके बाद हिंसा भड़क गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी