देश की खबरें | तमिलनाडु में बारहवीं की एक छात्रा ने सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर रिकार्ड बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सोमवार को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद बढ़ई का काम करने वाले एक व्यक्ति की बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के सरकारी संस्थान में पढ़ रही बारहवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी ने सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए और टॉपर बनकर रिकार्ड बना दिया।

चेन्नई/डिंडीगुल, आठ मई तमिलनाडु में सोमवार को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद बढ़ई का काम करने वाले एक व्यक्ति की बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के सरकारी संस्थान में पढ़ रही बारहवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी ने सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए और टॉपर बनकर रिकार्ड बना दिया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डिंडीगुल जिले की एस नंदिनी ने दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) ने सोमवार को बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए।

अधिकारी के मुताबिक, नंदिनी के पिताजी बढ़ई का काम करते हैं। नंदिनी, जिले के सरकारी संस्थान में पढ़ रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा ने तमिल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, अकाउंटेंसी और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कुल मिलाकर 600 अंक हासिल किए।

एक तमिल समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह ऑडिटर बनना चाहती हैं।

डीजीई द्वारा सोमवार को घोषित परिणामों के अनुसार, तमिलनाडु में कुल आठ लाख छात्र-छात्राओं ने बारहवीं कक्षा की परीक्षी दी थी जिसमें कुल 94.03 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\