पाकिस्तान को अवैध रूप से कंप्यूटर के उपकरण निर्यात करने के मामले में शिकागो के एक उद्योगपति को जेल

पाकिस्तान की एक परमाणु अनुसंधान एजेंसी को अवैध रूप से कंप्यूटर उपकरण निर्यात करने के मामले में शिकागो के पाकिस्तानी मूल के एक उद्योगपति को एक साल और एक दिन की जेल की सजा सुनाई गई है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

वाशिंगटन, 19 मई : पाकिस्तान की एक परमाणु अनुसंधान एजेंसी को अवैध रूप से कंप्यूटर उपकरण निर्यात करने के मामले में शिकागो के पाकिस्तानी मूल के एक उद्योगपति को एक साल और एक दिन की जेल की सजा सुनाई गई है. न्याय मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. ओबैदुल्लाह सैयद (67) ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय से लाइसेंस लिए बिना अमेरिका से माल निर्यात करने की साजिश रचने और गलत जानकारी देने की बात पिछले साल स्वीकार की थी.

अमेरिकी जिला न्यायाधीश मैरी रॉलैंड ने मंगलवार को सैयद को एक साल और एक दिन की सज़ा सुनाई. संघीय अभियोजकों के अनुसार, सैयद की दो कंपनियां हैं. पाकिस्तान स्थित ‘बिजनेस सिस्टम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ और शिकागो स्थित ‘बीएसआई यूएसए’. ये कंपनियां कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म, सर्वर और सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन सॉल्यूशन आदि मुहैया कराती हैं. यह भी पढ़ें : अमेरिकी फुटबॉल ने पुरूष और महिलाओं का वेतन बराबर किया

सैयद ने अभियोजन एवं बचाव पक्ष के बीच हुए एक समझौते में स्वीकार किया था कि 2006 से 2015 के बीच उसने अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय से अनुमति लिए बिना पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग को कंप्यूटर उपकरण निर्यात करके अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम का उल्लंघन किया और इसके लिए उसने पाकिस्तान स्थित अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर साजिश रची थी.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स