देश की खबरें | खालिस्तान समर्थक संगठन के सदस्य पन्नू एवं उसके साथियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के सदस्य गुरपतवंत सिंह पन्नू एवं उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को देशद्रोह एवं अलगाववाद के दो अलग अलग मामले दर्ज किये ।

चंडीगढ़, दो जुलाई खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के सदस्य गुरपतवंत सिंह पन्नू एवं उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को देशद्रोह एवं अलगाववाद के दो अलग अलग मामले दर्ज किये ।

यह मामले अमृतसर एवं कपूरथला में दर्ज किये गये हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई के नानावटी अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज, कोरोना मरीजों से अधिक पैसा वसूलने का आरोप.

पन्नू उन नौ लोगों में शमिल है जिन्हें केंद्र सरकार ने बुधवार को गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया है।

गृह मंत्रालय ने पन्नू को सक्रिय रूप से भारत के खिलाफ अलगाववाद का अभियान चलाने और सिख युवकों को आतंकवाद में शामिल होने के लिये उकसाने के आरोपों के चलते आतंकवादी घोषित किया है।

यह भी पढ़े | सोपोर की रहने वाली 10 साल की आलिया तारिक को मिला जम्मू-कश्मीर का पहला डोमिसाइल सर्टिफिकेट.

दलित सुरक्षा सेना ने पन्नू और उसके साथियों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करायी है । दलित सुरक्षा सेना ने अमृतसर में पन्नू के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है । पन्नू पर भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय ध्वज जलाने तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिये उकसाने के आरोप में यह मामला दर्ज कराया गया है।

अपनी शिकायत में दलित सुरक्षा सेना ने कहा है कि अमेरिका में स्थित सिख फॉर जस्टिस का स्वयंभू कानूनी सलाहकार पन्नू और उसके साथी एक वीडियो में भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते दिख रहे हैं ।

शिकायत में कहा गया है कि पन्नू एवं उसके साथी संविधान की एक प्रति तथा ध्वज को आग के हवाले करते तथा खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि वीडियो में पन्नू समूचे सिख समुदाय के लोगों को जनमत संग्रह 2020 के पक्ष में और भारतीय संविधान के खिलाफ उकसाता दिख रहा है ।

दूसरी प्राथमिकी कपूरथला जिले के भुलत्थ में दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी जोगिंदर सिंह गुज्जर उर्फ गोगा के फरवरी 2020 में भारत में प्रवेश संबंधी खुफिया सूचना के आधार पर दर्ज की गयी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

प्रवक्ता ने बताया कि पन्नू एवं उसके साथियों के खिलाफ देशद्रोह एवं अलगाववादी गतिविधि के लिये मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह जानकारी मिली है कि जोगिंदर सिंह प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख एवं सक्रिय सदस्य है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड