देश की खबरें | ऊना सहकारी समिति के सचिव पर 9 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां हरोली क्षेत्र में नांगल खुर्द सहकारी समिति के सचिव पर कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उना (हिमाचल प्रदेश), 26 मई यहां हरोली क्षेत्र में नांगल खुर्द सहकारी समिति के सचिव पर कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सहकारी समिति की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद अगस्त 2024 में मामला प्रकाश में आया तथा स्थानीय निवासी विजय सिंह को निलंबित कर दिया गया था।

विभागीय जांच के दौरान विजय सिंह ने ठगी की बात कबूल की और रकम चुकाने के लिए बार-बार समय मांगा, लेकिन भुगतान की अंतिम समय सीमा 10 मार्च को समाप्त हो गई।

अब भदसाली सहकारी समिति के निरीक्षक उमेश कुमार शर्मा की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो गगरेट ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने सोमवार को कहा कि मामले की जांच चल रही है।

शर्मा ने आरोप लगाया है कि विजय सिंह न तो पैसे चुका रहे हैं और न ही जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

पिछले साल ऑडिट रिपोर्ट में नंगल खुर्द कृषि सेवा सहकारी सभा में करोड़ों रुपये की अनियमितताएं उजागर हुई थीं, जिसके बाद विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। समिति में जिला लेखा परीक्षक अधिकारी संदेश बाला और निरीक्षक उमेश कुमार शर्मा सदस्य थे।

अधिकारियों ने बताया कि कमेटी ने सहकारी समिति अधिनियम 1968 की धारा 69 (1) के तहत सचिव को निलंबित कर दिया था और जिला निरीक्षक अधिकारी उना को जिम्मेदारी सौंपी थी।

देश में सहकारिता आंदोलन की शुरुआत 1892 में हरोली के पंजावर गांव से हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू