देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो लोगों के खिलाफ भूमि विवाद में एक महिला को कथित रूप से गोली मारने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो लोगों के खिलाफ भूमि विवाद में एक महिला को कथित रूप से गोली मारने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान खुर्जा टाउन के तारिनन इलाके की निवासी जाहिदा के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में सामुदायिक संक्रमण की हुई पुष्टी, 10 दिनों के लिए लगाया गया सख्त लॉकडाउन.

पुलिस ने कहा कि जाहिदा आरोपी उमर से संबंधित जमीन का एक टुकड़ा खरीदना चाहती थी, जिसके लिए उसने लगभग दो लाख रुपये दिए थे।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जमीन की कुल तय लागत लगभग 4.50 लाख रुपये थी। लेकिन पैसे मिलने के बाद उमर कथित तौर पर सौदे को लेकर टालमटोल करने लगा।

यह भी पढ़े | कांग्रेस का योगी सरकार पर बड़ा हमला, यूपी में इंसाफ के लिए लोग आत्मदाह करने को हो रहे हैं मजबूर: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को उमर अपने भाई भूरा के साथ जाहिदा के घर पहुंचा और उससे कहा कि वह जमीन नहीं बेचेगा। बाद में, दोनों के बीच हुई बहस के दौरान, उमर ने कथित तौर पर जाहिदा को गोली मार दी।

गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाहिदा के घर की ओर दौड़े। उमर और भूरा मौके से भाग गए।

पुलिस ने कहा कि खुर्जा नगर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\