देश की खबरें | दलित युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिले में प्रयागराज से आई एक दलित युवती से जन सेवा केंद्र के अंदर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भदोही (उप्र), 26 फरवरी भदोही जिले में प्रयागराज से आई एक दलित युवती से जन सेवा केंद्र के अंदर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र की रहने वाली युवती भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र में स्थित अपने ननिहाल आयी थी।

उन्होंने कहा कि वह 18 फरवरी की दोपहर सुभाष नगर स्थित में एक जनसेवा केंद्र पर अपना खाता खुलवाने गयी थी, जहां बाहर खड़े शिव शंकर मौर्य नामक युवक ने छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ा और अश्लील बातें करने लगा।

उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि मौर्य ने खुद को किसी पार्टी का जिला अध्यक्ष बता कर उसे धन का लालच देकर अपने साथ चलने को कहा और इस दौरान उसने लड़की से उसका मोबाइल फोन भी छीनने की पूरी कोशिश की, हालांकि लड़की किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर जनसेवा केंद्र के अंदर पहुंच गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उस दिन से युवती जब भी बाहर निकलती वह उसका पीछा करता जिससे डर कर वो बाहर नहीं निकल रही थी।

गुजरात के सूरत जिले में रहने वाले अपने भाई और मां से बात करके युवती अपनी बड़ी बहन के साथ मंगलवार की शाम ऊंज थाने पहुंची और भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि यह पता किया जा रहा है की शिव शंकर मौर्या किसी राजनीतिक पार्टी या किस संगठन का जिला अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह फरार है, उसे जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े