देश की खबरें | सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगी; भरवारी में 48 मिनट के लिए रोकी गयी ट्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 12987 की द्वितिय श्रेणी की एक बोगी में मंगलवार को शार्ट सर्किट के चलते आग लगने के कारण ट्रेन को कौशांबी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन पर करीब 48 मिनट तक रोकना पड़ा।

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), छह जून सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 12987 की द्वितिय श्रेणी की एक बोगी में मंगलवार को शार्ट सर्किट के चलते आग लगने के कारण ट्रेन को कौशांबी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन पर करीब 48 मिनट तक रोकना पड़ा।

हालांकि रेल कर्मचारियों ने आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

भारतीय रेल के सूत्रों के अनुसार, भरवारी रेलवे स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग पर आज अपरान्ह 1:22 बजे सियालदह से अजमेर जा रही 12987 अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन को अचानक रोकना पड़ा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन के पीछे तरफ के द्वितिय श्रेणी के तीसरे डिब्बे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी, जिसे देखते हुए यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रोक दी और खिड़कियों/दरवाजे से बाहर कूद गए।

भरवारी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीएन यादव ने बताया कि सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस को द्वितिय श्रेणी के एक बोगी में आग लगने के कारण भरवारी रेलवे स्टेशन पर रोका गया था।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर रेल कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया और ट्रेन 48 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

यादव ने कहा कि घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू