देश की खबरें | यमुना के डूब क्षेत्र के संरक्षण के लिये उपराज्यपाल के अधीन 16 सदस्यीय समिति बनेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के डूब क्षेत्र के संरक्षण, सुरक्षा और पुनरोद्धार के लिये 16 सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के डूब क्षेत्र के संरक्षण, सुरक्षा और पुनरोद्धार के लिये 16 सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव दिया है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पिछले साल भू-स्वामित्व वाली एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह दिल्ली में यमुना के पुनरोद्धार के लिये एक विशेष प्रायोजन इकाई (एसपीवी) का गठन करे और उम्मीद जताई थी कि यह देश में 351 प्रदूषित नदी क्षेत्रों के लिये एक आदर्श हो सकती है।

उप राज्यपाल “यमुना नदी प्रबंधन समिति” के अध्यक्ष होंगे। डीडीए के प्रधान आयुक्त (बागवानी व भू-परिदृश्य) इसके सदस्य सचिव होंगे।

इसके सदस्यों में दिल्ली के मुख्य सचिव, डीडीए उपाध्यक्ष, दिल्ली पुलिस आयुक्त और नगर निगमों के आयुक्त, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा पर्यावरण विभाग के एक प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा नियुक्त यमुना निगरानी समिति को डीडीए द्वारा सौंपे गए मसौदे के मुताबिक, यह समिति नीतियों, नियमों और दिशानिर्देशों का निष्पादन करेगी जिससे डूब क्षेत्र के परितंत्र को विकास के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

इसका काम डूब क्षेत्र को “अतिक्रमण व अवैध गतिविधियों से बचाना और नदी डूब क्षेत्र की जमीन को फिर से कब्जे में लेने के काम पर नजर रखना” होगा। इन लक्ष्यों व उद्देश्यों की पूर्ति के लिये समिति डीडीए, दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगमों, दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, गैर सरकारी संगठनों, विशेषज्ञों व अन्य पक्षकारों के साथ समन्वय में काम करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू