देश की खबरें | जमशेदपुर में तीन वर्ष की बच्ची से 12 वर्ष के लड़के ने दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में 12 साल के लड़के के तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जमशेदपुर, आठ नवंबर झारखंड के जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में 12 साल के लड़के के तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के परसुडीह थानांतर्गत लोको कॉलोनी में यह घटना वास्तव में चार दिन पहले घटित हुई । लेकिन बच्ची के माता-पिता ने इस सिलसिले में शनिवार शाम को मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े | America: निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कमला हैरिस को भारतीय के बजाय ‘दक्षिण एशियाई’ कहना पसंद किया.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने बच्ची की चिकित्सिकीय जांच करवायी और आरोपी बच्चे हिरासत में लेने के लिए छापेमारी जारी है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी पड़ोस का 12 साल का नाबालिग लड़का है जो फिलहाल फरार है।

यह भी पढ़े | बीजेपी की मांग, दिल्ली में ग्रीन पटाखों की बिक्री को अनुमति दे सरकार: 8 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि घटना 4 नवम्बर की है लेकिन बच्ची के पिता के शहर से बाहर रहने की वजह से प्राथमिकी दर्ज देर से दर्ज कराई गई। बच्ची के ड्राइवर पिता के जमशेदपुर पहुंचने के बाद 7 नवम्बर को बच्ची की मां ने पड़ोस में रहने वाले लड़के के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी ।

बच्ची की मां का कहना है कि किराये के जिस मकान में वे रहते हैं, उसी मकान में आरोपी का परिवार भी रहता है। चार नवंबर को जब बच्ची खेल रही थी तो आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया और झाड़ी में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही आरोपी और उसके पिता लल्लू मिस्त्री फरार हैं।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू