देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 98 नये मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 98 नये मामले आए हैं, हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

मुंबई, 16 अप्रैल महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 98 नये मामले आए हैं, हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

वहीं, शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 69 नये मामले आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में शनिवार तक 78,75,718 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 1,47,827 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 626 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में अभी तक कुल 7,98,44,767 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.12 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 फीसदी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now