देश की खबरें | मध्य प्रदेश में जून में अब तक सामान्य से 94 प्रतिशत अधिक बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मध्यप्रदेश में इस साल जून से अब तक औसत से 94 फीसद अधिक बारिश हुई है।

भोपाल, 20 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मध्यप्रदेश में इस साल जून से अब तक औसत से 94 फीसद अधिक बारिश हुई है।

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जी. डी. मिश्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से सात दिन पहले मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में पहुंचा और शनिवार तक यह पूरे राज्य में फैल गया।

उन्होंने बताया कि एक जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 94 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मानसून की शुरुआत के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में काफी बारिश हुई है।

मिश्रा ने बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश के सभी 20 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है जबकि पश्चिम मध्यप्रदेश के कुल 31 जिलों में से 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि इस महीने पूर्वी मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सामान्य से 441 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है जबकि होशंगाबाद जिले में सामान्य से 211 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

वहीं पश्चिम मध्यप्रदेश के धार जिले में सामान्य से 69 प्रतिशत बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चले बारिश के दौर से किसानों को बुवाई में मदद मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी