देश की खबरें | भारत के 91 प्रतिशत विद्यार्थी मानते हैं व्यावसायिक प्रमाणन रोजगार में होगा सहायक : सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के 91 प्रतिशत विद्यार्थी मानते हैं कि व्यावसायिक प्रमाणन उनकी नौकरी में सफलता के लिए सहायक होगा जबकि 96 प्रतिशत का मानना है कि इससे स्नातक के बाद रोजगार पाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी एक नवीनतम सर्वेक्षण में सामने आयी है।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी भारत के 91 प्रतिशत विद्यार्थी मानते हैं कि व्यावसायिक प्रमाणन उनकी नौकरी में सफलता के लिए सहायक होगा जबकि 96 प्रतिशत का मानना है कि इससे स्नातक के बाद रोजगार पाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी एक नवीनतम सर्वेक्षण में सामने आयी है।

ऑनलाइन अध्ययन मंच कोर्सरा द्वारा कराए गए अध्ययन के मुताबिक भारतीय नियोक्ता ऑस्ट्रेलिया,ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के अपने समकक्षों के मुकाबले नौकरी पर रखने का फैसला करने के दौरान व्यावसायिक प्रमाणनन को अधिक महत्व देते हैं।

यह सर्वेक्षण ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, भारत, मैक्सिको, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 11 देशों के करीब पांच हजार विद्यार्थियों और नियोक्ताओं पर किया गया है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ दुनिया के अन्य देशों के औसत 90 प्रतिशत के मुकाबले भारत के 91 प्रतिशत विद्यार्थी मानते हैं कि व्यावसायिक प्रमाणन उन्हें नियोक्ताओं के सामने खड़े होने और स्नातक के बाद रोजगार पाने में सहायक साबित होगा।’’

वैश्विक साझेदारों के 88 प्रतिशत के मुकाबले 92 प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि व्यावसायिक प्रमाणन उम्मीदवार की रोजगार क्षमता को बढ़ा देते हैं जो इंगित करता है कि वे उम्मीदवारों को रोजगार देते वक्त व्यावसायिक प्रमाणान को प्राथमिकता देते हैं।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ सर्वेक्षण में शामिल 91 प्रतिशत विद्यार्थियों का मानना है कि व्यावसायिक प्रमाणन उन्हें नौकरी मिलने के बाद पेशेवर मंच पर सफल होने में मदद करेगा जबकि वैश्विक स्तर पर ऐसा मानने वालों का औसत 86 प्रतिशत है।’’

अध्ययन के मुताबिक, ‘‘भारतीय नियोक्ता (85प्रतिशत) व्यावसायिक प्रमाणन को अपने ऑस्ट्रेलियाई, ब्रिटिश, जर्मन और फ्रांसीसी नियोक्ताओं (71 प्रतिशत)के मुकाबले अधिक महत्व देते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now