देश की खबरें | ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ पोर्टल पर तीन सप्ताह में 91 संस्थानों, 3029 विशेषज्ञों ने पंजीकरण कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्च शिक्षण संस्थानों में पेशेवर विशेषज्ञों की '‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’’ के रूप में चयन की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए शुरू किये गए पोर्टल पर पहले तीन सप्ताह में 91 उच्च शिक्षण संस्थानों और 3029 विशेषज्ञों ने पंजीकरण कराया है।

नयी दिल्ली, नौ जून उच्च शिक्षण संस्थानों में पेशेवर विशेषज्ञों की '‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’’ के रूप में चयन की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए शुरू किये गए पोर्टल पर पहले तीन सप्ताह में 91 उच्च शिक्षण संस्थानों और 3029 विशेषज्ञों ने पंजीकरण कराया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों में 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में पेशेवर विशेषज्ञों के चयन की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 16 मई को एक पोर्टल की शुरूआत की थी।

यूजीसी के 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' संबंधी पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 91 उच्च शिक्षण संस्थानों और 3029 विशेषज्ञों ने इस पर पंजीकरण कराया है।

यूजीसी ने इस संबंध में पिछले वर्ष एक नया पद 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' सृजित करते हुए उनकी सेवाएं लेने के लिये दिशानिर्देश जारी किए थे। इसका मकसद देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद बड़ी संख्या में विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ उठाना था।

इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया था कि विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षण संस्थान अब प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में नियुक्त कर सकते हैं। इस श्रेणी के लिये औपचारिक अकादमिक पात्रता और प्रकाशन संबंधी शर्तें बाध्यकारी नहीं होंगी।

इसके तहत उच्च शिक्षा संस्थान में स्वीकृत पदों में से 10 प्रतिशत तक 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' यानी विषय के विशेषज्ञों को नियुक्त करने की बात कही गई थी।

यूजीसी के अनुसार, 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के पद पर प्रारंभ में एक वर्ष के लिए भर्ती की जा सकेगी। इस पद पर सेवा की अधिकतम अवधि तीन वर्ष होगी । हालांकि अपवाद स्वरूप इस अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। लेकिन किसी भी परिस्थिति में यह अवधि चार वर्ष से अधिक नहीं होगी।

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' को कई प्रकार से शामिल किया जा सकता है और इसके लिए उद्योगों से वित्तपोषण हो सकता है, उच्च शिक्षण संस्थान अपने संसाधनों से वित्त पोषण कर सकते हैं या 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' मानद रूप में हो सकते हैं।

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' संबंधी पोर्टल पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के पंजीकरण कराने और अपना बायोडाटा डालने की व्यवस्था है। इस पर विभिन्न विश्वविद्यालय भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं और इसके माध्यम से जरूरत के अनुरूप 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' का चयन किया जा सकेगा।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड