जरुरी जानकारी | देश की 90 प्रतिशत मोबाइल हैंडसेट मांग की आपूर्ति घरेलू उत्पादन से : इलेक्ट्रॉनिक्स सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय प्रकाश साहनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की मोबाइल हैंडसेट की 90 प्रतिशतमांग घरेलू उत्पादन से पूरी हो रही है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय प्रकाश साहनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की मोबाइल हैंडसेट की 90 प्रतिशतमांग घरेलू उत्पादन से पूरी हो रही है।

उन्होंने अगले पांच साल में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग के सालाना 30 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की उम्मीद जतायी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

साहनी ‘इंवेस्ट इंडिया एक्सक्लूसिव इंवेस्टमेंट फोरम’ जापान संस्करण के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ देश में मोबाइल हैंडसेट विनिर्माण का स्तर पिछले पांच साल में छह करोड़ से बढ़कर 33 करोड़ हो गया है। देश की 90 प्रतिशत हैंडसेट की मांग घरेलू उत्पादन से पूरी हो रही है।’’

साहनी ने कहा, ‘‘ भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण वृद्धि कर रहा है। पिछले पांच साल में हमने इस क्षेत्र में 23 प्रतिशत सालाना की संचयी वृद्धि दर्ज की है। अब अगले पांच साल में हमें इसके सालाना 30 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की उम्मीद है।’’

यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.

उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। अगले पांच साल में देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्यात सालाना 40 से 50 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।’’

साहनी ने कहा कि देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन अगले पांच साल के दौरान कम से कम 153 अरब डॉलर (करीब 11.5 लाख करोड़ रुपये) का हो जाएगा।

गौरतलब है कि एप्पल के लिए अनुबंध पर फोन बनाने वाली कंपनियों समेत सैमसंग, लावा, डिक्सन और अन्य 22 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन विनिर्माण कंपनियों की अगले पांच साल में 11 लाख करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन विनिर्माण की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड