देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर यात्रा की 90 फीसदी बुकिंग रद्द: दिल्ली की ट्रैवल एजेंसियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की कई ट्रैवल एजेंसियों ने बुधवार को बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पर्यटकों द्वारा सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर के लिए लगभग 90 प्रतिशत बुकिंग रद्द करा दी गई हैं।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दिल्ली की कई ट्रैवल एजेंसियों ने बुधवार को बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पर्यटकों द्वारा सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर के लिए लगभग 90 प्रतिशत बुकिंग रद्द करा दी गई हैं।

कनॉट प्लेस के ‘आउटर सर्कल’ में शंकर मार्केट स्थित ‘स्वान ट्रैवलर्स’ नाम की एक कंपनी के मालिक गौरव राठी ने बताया कि लगभग 25 लोगों ने उनसे जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी बुकिंग रद्द करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि अधिकांश पर्यटकों ने अगले महीने कश्मीर जाने की योजना बनाई थी और अब वे बुकिंग रद्द करने का अनुरोध कर रहे हैं।

कश्मीर के पहलगाम शहर की बैसरन घाटी में ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार को करीब तीन बजे हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं।

पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक रमणीय विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है।

दिल्ली में ट्रैवल एजेंसियों ने बताया कि कश्मीर के लिए लगभग 90 प्रतिशत बुकिंग रद्द कर दी गई हैं जबकि कुछ पर्यटक वैकल्पिक गंतव्यों को लेकर तोल-मोल कर रहे हैं।

कुशा ट्रैवल्स के मालिक देव ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “कुछ परिवारों ने हमसे बुकिंग कराईं थीं। बस और फ्लाइट टिकट से लेकर होटल तक, सब कुछ पहले से बुक था। लेकिन जैसे ही आतंकी हमले की खबर आई, हमें बुकिंग रद्द करने के लिए फोन आने लगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड