देश की खबरें | 9 अक्टूबर : पाकिस्तान में इल्म का नूर बनी मलाला यूसुफजई पर तालिबानी हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्कूल से घर लौट रही मलाला पर हुआ यह हमला घातक था, लेकिन मलाला का हौंसला भी कम न था। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं। सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल जीतने वाली मलाला आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की पक्षधर है ताकि वह शिक्षा और शांति का महत्व समझें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

स्कूल से घर लौट रही मलाला पर हुआ यह हमला घातक था, लेकिन मलाला का हौंसला भी कम न था। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं। सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल जीतने वाली मलाला आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की पक्षधर है ताकि वह शिक्षा और शांति का महत्व समझें।

देश दुनिया के इतिहास में 9 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा-राजनीति बोर्ड.

1877 : उड़ीसा के पंडित गोपा बंधु दास का जन्म।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 696 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,793 हुई, अब तक 1291 मरीजों की मौत: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1932 : इंडियन एयरफोर्स वजूद में आई।

1949 : भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन। ब्रिटिश हुक्मरान ने 1920 में इंडियन टेरिटोरियल एक्ट के आधार पर इस सेना के गठन का रास्ता साफ किया था, लेकिन आजादी के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर इसकी स्थापना की।

1963 : सैफुद्दीन किचलू का निधन। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किचलू पहले भारतीय थे, जिन्हें अन्तरराष्ट्रीय शांति के लिए लेनिन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

1970 : बम्बई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन।

1976 : बॉम्बे :अब मुंबई: और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अन्तरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा की शुरूआत।

1990 : देश में ही निर्मित पहला तेल टैंकर ‘मोतीलाल नेहरू’ भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया । इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था।

1991 : सूमो पहलवानी के 1500 बरस के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर इसका आयोजन किया गया। ब्रिटेन में लंदन के प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हाल में जापान फेस्टिवल के अंतर्गत इस पहलवानी स्पर्धा का आयोजन किया गया।

1997 : इटली के लेखक दारिओ फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

2004 : अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में हामिद करजई विजयी रहे। देश में 2001 में तालिबान के पतन के बाद करजई ने अंतरिम राष्ट्रपति का दायित्व निभाया था।

2012 : तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली 15 बरस की मुखर वक्ता मलाला यूसुफजई को सिर में गोली मारी। मलाला इस घातक हमले में बच गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड