देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 874 नए मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 874 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,800 हो गयी। प्रदेश में भोपाल में रविवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 205 नये मामले सामने आये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 26 जुलाई मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 874 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,800 हो गयी। प्रदेश में भोपाल में रविवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 205 नये मामले सामने आये।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 811 हो गयी।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के मध्य प्रदेश में 874 नए मरीज पाए गए: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस से भोपाल में चार, रायसेन में दो और इंदौर, सागर, मंदसौर, धार, बैतूल और दतिया में एक-एक मरीज की मौत हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 304 मरीजों की मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 158, उज्जैन में 72, सागर में 32, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 24, खरगोन में 17, देवास, मंदसौर में 11, ग्वालियर, देवास और धार में 10-10 और नीमच, मुरैना एवं राजगढ़ में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | स्वास्थ्‍य विशेषज्ञों का दावा, कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को दोबोरा हो सकता है संक्रमण.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 205 नये मामले भोपाल जिले में आये, जबकि इन्दौर में 149, जबलपुर में 33, ग्वालियर में 28, बड़वानी में 25, रायसेन में 28, छतरपुर में 17, सीहोर में 29, नीमच में 19, मंदसौर में 17, दतिया में 20, मुरैना में 22, कटनी में 31 और खरगोन में 29 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 27,800 संक्रमितों में से अब तक 19,132 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 7,857 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 644 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,994 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट